मप्र का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुक्रवार से भोपाल में प्रारंभ

By भाषा | Updated: January 28, 2021 21:44 IST2021-01-28T21:44:17+5:302021-01-28T21:44:17+5:30

MP's first drive in cinema starts in Bhopal from Friday | मप्र का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुक्रवार से भोपाल में प्रारंभ

मप्र का पहला ड्राइव इन सिनेमा शुक्रवार से भोपाल में प्रारंभ

भोपाल, 28 जनवरी मध्य प्रदेश का पहला ओपन एयर थिएटर ‘‘ड्राइव-इन-सिनेमा’’ 29 जनवरी से यहां स्थित राज्य पर्यटन निगम के एक होटल लेक व्यू रेसीडेंसी परिसर में शुरु होगा। पर्यटन निगम ने इसकी जानकारी दी ।

निगम ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान यह प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म प्रेमियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा।

पर्यटन निगम की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में प्रबंध संचालक एस विश्वनाथन ने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा में 100 कारों की क्षमता के साथ 100 दर्शकों के बैठने के लिये आरामदायक सीटों की सुविधा भी रहेगी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में इस सिनेमा का उद्घाटन किया जायेगा।

विश्वनाथन ने बताया कि इस अवसर पर गुरदासपुर से भाजपा सांसद एवं जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी भी विशेष रुप से मौजूद रहेगें। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का उद्घाटन देश भक्ति फिल्म "उड़ी: सर्जिकल स्ट्राइक" का प्रदर्शन करके किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा विशेष स्क्रीन और हाईटेक साउंड सिस्टम के साथ 90,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें रोजाना दो शो आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि इसके साथ ही यहां फूड कोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP's first drive in cinema starts in Bhopal from Friday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे