लाइव न्यूज़ :

एमपीलैड्स कोष फिर शुरू करें, सेंट्रल विस्टा परियोजना को निलंबित कर धन वापस लिया जाए : भाकपा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई भाकपा के सांसद बिनय विस्वम ने बृहस्पतिवार को सरकार से एमपीलैड्स कोष को फिर से शुरू करने का आग्रह किया, ताकि निर्वाचित जन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कोविड से जुड़ी सुविधाओं के लिए उस धन का उपयोग कर सकें। इस कोष को पिछले वर्ष रोक दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में विस्वम ने कहा कि सांसद निधि योजना (एमपीलैड्स) कोष को पिछले वर्ष रोक दिया गया था ताकि धन का इस्तेमाल महामारी से लड़ने में किया जा सके, लेकिन सरकार की खामियां उजागर होने के बाद कोष को फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

भाकपा के सांसद ने कहा कि एमपीलैड्स कोष से सरकार जो धन बचा रही है उसकी ‘‘सेंट्रल विस्टा जैसी परियोजनाएं रोक कर भरपाई की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से अप्रैल 2021 से महामारी के विनाशकारी प्रभाव ने सरकार की खामियों को उजागर कर दिया है और नागरिकों को ऑक्सीजन तथा जीवनरक्षक दवाओं जैसी आवश्यक चिकित्सीय सामग्रियों के अभाव में अपनी जान गंवानी पड़ रही है।’’

विस्वम ने कहा कि ऐसे समय में लोग सहायता के लिए अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आस लगाए हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा