लाइव न्यूज़ :

मप्र : कांग्रेस विधायक के बेटे पर युवा कांग्रेस की नेता ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

By भाषा | Updated: April 3, 2021 12:10 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), तीन अप्रैल पड़ोसी उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ यहां युवा कांग्रेस की महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी, कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है और अभियुक्त की तलाश जारी है।

दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने अपने बेटे के खिलाफ युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों को झूठा बताया है।

मोरवाल ने "पीटीआई-भाषा" से बातचीत में दावा किया, "मेरे बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता उससे धन ऐंठने का प्रयास काफी पहले से कर रही थी।"

उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को पहले ही आशंका थी कि महिला नेता उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करा सकती है। लिहाजा मेरे बेटे ने इस बारे में इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय को एक अप्रैल (बृहस्पतिवार) को बाकायदा लिखित शिकायत भी की थी।"

इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा, "महिला नेता को लेकर विधायक के बेटे की शिकायत की भी जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।"

इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उन्होंने कथित दुष्कर्म काण्ड की संगठन स्तर पर आंतरिक जांच के लिए इस मोर्चे के नेताओं की तीन सदस्यीय समिति बना दी है और इससे हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है।

उन्होंने बताया, "इस समिति में दो महिला नेताओं और एक पुरुष नेता को शामिल किया गया है ताकि सभी संवेदनशील पहलुओं पर मामले की जांच हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह