लाइव न्यूज़ :

मप्र: धोखाधड़ी से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दो पालियों में बैठने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:27 IST

Open in App

जबलपुर, 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित अर्धसैनिक बल की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दो पालियों में कथित रूप से दो अलग-अलग नामों के पहचान पत्र बनाकर यहां एक केन्द्र में ऑनलाइन परीक्षा देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित अर्धसैनिक बल की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020-21 बुधवार को यहां एक केंद्र पर ली गई थी और इसमें बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउद नगर के चौरी गांव निवासी विवेक राज उर्फ आशुतोष कुमार दो अलग-अलग नामों के पहचान पत्र बनाकर दो पालियों में बैठने के आरोप में पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी के पास से उसकी स्कूली पढ़ाई करने के दो अंकपत्र मिले हैं, जिनमें उसका नाम विवेक राज और आशुतोष कुमार लिखा है और जन्मतिथि 01-01-2000 तथा 08-01-1995 है। उसके पास से दो पैन कार्ड और मतदाता परिचय पत्र भी बरामद किए गए हैं।’’

पांडे ने कहा, ‘‘जब उसे इस धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा गया, उस वक्त वह बुधवार को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही संबंधित परीक्षा की तीसरी पाली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।’’

उन्होंने कहा कि इससे पहले वह बुधवार को ही इस परीक्षा की दूसरी पाली में भी बैठ चुका था।

पांडे ने बताया कि जब वह तीसरी पाली की परीक्षा में बैठने जा रहा था, तब ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड को शक हुआ कि उसने उसे कुछ समय पहले दूसरी पाली के दौरान भी देखा था और उस वक्त उसने अपना अलग पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज दिखाए थे।

उन्होंने कहा कि यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

पांडे ने आगे कहा कि आरोपी को भादंवि की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया