लाइव न्यूज़ :

MP: कांग्रेस नेता बोले, नंगे व भूखे घर से हैं शिवराज, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 17:37 IST

कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बयान के वीडियो को साझा करते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश ने कहा कि यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में 8 सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 7 प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हां...मैं गरीब हूं इसी लिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूं।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में उप-चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने विवादित बयान दिया था। इस बयान के जवाब में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हां... मैं ‘नंगे-भूखे’परिवार से हूं, इसी लिए उनका दुःख-दर्द समझता हूं। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हां...मैं गरीब हूं इसी लिए गरीब बेटे-बेटियों को मामा बन पढ़ाता हूं। गरीब हूं इसी लिए गरीब मां-बाप की बेटियों का कन्यादान करता हूं। गरीब हूं, इसीलिए हर गरीब का दर्द समझता हूं... प्रदेश को समझता हूं।

कांग्रेस नेता ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में ये कहा था-

पूर्व सीएम कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, शिवराज की तरह नंगे-भूखे परिवार के नहीं हैं। शिवराज के पास बमुश्किल 5 एकड़ जमीन हुआ करती थी, लेकिन आज वे हजारों एकड़ जमीन के मालिक हैं जो उन्होंने किसानों का खून पीकर जमा किया है।

कांग्रेस विधायक के बयान पर भाजपा ने ये कहा-

कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बयान के वीडियो को साझा करते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश ने कहा कि यही कांग्रेस की मानसिकता है, यही इनकी पीड़ा और यही इनकी सोच।

एक ‘किसान पुत्र’ कैसे किसी ‘नामी उद्योगपति’ के सामने खड़ा हो सकता है? वो ‘किसान पुत्र’ जो सिर्फ जनता के आगे झुकता हो, जिसका जीवन ही जनसेवा को समर्पित हो। गुलाम मानसिकता के कांग्रेसियों का असली चेहरा सामने आ गया।

गुजरात की 8 सीटों के उपचुनाव के लिए BJP ने की 7 प्रत्‍याशियों की घोषणा-

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में 8 सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने 7 प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलने के इंतजार में है। भाजपा में उम्‍मीदवारों के चुनाव में आखिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फैसला ही अंतिम रहा।

गुजरात में विधानसभा की आठ सीट पर आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। भाजपा ने रविवार को 7 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिये जिनमें गढडा सीट पर पूर्व मंत्री आत्‍मा राम परमार को प्रत्‍याशी बनाया गया है वहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 5 पूर्व विधायक भी उम्‍मीदवार बने हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशकांग्रेसउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह