लाइव न्यूज़ :

मप्र: धार जिले में महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:07 IST

Open in App

धार (मप्र), आठ अक्टूबर मध्य प्रदेश के धार जिले के एक गांव में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके रिश्तेदारों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना पांच अक्टूबर की रात जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर सिंघाना चौकी के मांडवी ग्राम में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले के चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पक्ष का कहना है कि महिला की नजर लगने से उनके घर में कुछ लोग बीमार हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अंधविश्वास के कारण महिला को पीटा गया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 354 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 85640.64 अंक चढ़ा, निफ्टी में 40.7 अंक की बढ़त

विश्वअमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार, बॉर्डर पर गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा

भारत'अरावली से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी', राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्वUS: अज्ञात बंदूकधारी का आतंक, पुलिसकर्मी को मारी गोली, मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra: ठाणे में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, दमकलकर्मी घायल

भारतMaharashtra: 20 साल बाद एक होने जा रहे उद्धव और राज ठाकरे, आज होगा औपचारिक गठबंधन

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

भारतमहाराष्ट्र नगर परिषद-नगर पंचायत चुनावः भाजपा को 2431, शिवसेना को 1025 और राकांपा को 966 सीट, महायुति गठबंधन ने 4,422 सीट पर किया कब्जा, जानें कांग्रेस-आप-बसपा का हाल