लाइव न्यूज़ :

मप्र : महिला इंजीनियर ने खाना-कपड़े चुराने वाली अदृश्य शक्ति से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:29 IST

Open in App

बैतूल (मध्य प्रदेश), पांच दिसंबर प्रदेश की एक सरकारी महिला इंजीनियर ने बैतूल जिले की कोतवाली पुलिस थाने में आवेदन देकर अदृश्य शक्ति से अपने कपड़े, पैसे एवं खाना चुराने के साथ-साथ जेवरातों का वजन कम करने से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। इसे लेकर पुलिस पशोपेश में है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उक्त शिकायत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना बैतूल में कार्यरत महिला इंजीनियर श्रुति झाड़े ने की है।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया, ‘‘इस महिला इंजीनियर ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में दावा किया गया है कि कोई अदृश्य शक्ति जिसके पैर दिखाई देते हैं और कभी सफेद तो कभी काले लिबास में उसके घर में आकर उसके द्वारा बनाया गया खाना खा लेती है। यही नहीं इस अदृश्य शक्ति ने उसके सोने के जेवरों का वजन भी घटा दिया है। साथ ही घर में रखे कपड़ों और रुपयों पर भी हाथ साफ कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि शहर के टिकारी क्षेत्र में रहने वाली इस महिला के मुताबिक वह बीते चार-पांच दिनों से भयभीत हैं।

हिंगवे ने बताया कि इस महिला ने पुलिस से मांग है कि कोई उपाय कर इससे मुक्ति दिलवाएं।

शिकायतकर्ता ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए भी यह बात कही है।

इस महिला की शिकायत पर हिंगवे ने कहा कि कई बार दिमाग में जो चल रहा होता है, वही वहम के कारण सच में घटित होना महसूस होने लगता है, जबकि ऐसा वास्तव में कुछ नहीं होता है। उन्हें भी कुछ वहम हो गया होगा। समझाइश देकर उनका वहम और भ्रम उनके मन से निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां