लाइव न्यूज़ :

मप्र: रीवा में तेजाब हमले में महिला और दो बच्चियां झुलसीं

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:55 IST

Open in App

रीवा (मप्र), आठ जून मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर तेजाब फेंकने से 20 वर्षीय महिला और दो नाबालिग लड़कियां गंभीर रुप से झुलस गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कि दो बच्चों का पिता है।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह हमला सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुआ जब महिला जनेह थाना क्षेत्र के गांव में अपने घर में अपनी दो भतीजियों के बगल में सो रही थी।

एएसपी ने बताया कि आरोपी उमाशंकर मांझी पीड़ित महिला के घर पर चढ़ गया और मिट्टी की कुछ टाइलें हटा कर नीचे सो रही महिला और दो बालिकाओं पर तेजाब फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि मांझी और पीड़ित महिला दोस्त थे लेकिन महिला की शादी तय होने के बाद उसने मांझी से दोस्ती रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पिछले एक सप्ताह से महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था और जब वह महिला से बात नहीं कर सका तो उसने यह कदम उठाया।

शर्मा ने कहा कि तेजाब के हमले में युवती के साथ सो रही उसकी नौ और सात साल की दोनों भतीजी भी झुलस गईं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही उन लोगों की भी तलाश की जा रही है जिन्होंने आरोपी को तेजाब बेचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह