लाइव न्यूज़ :

मप्र में कोविड-19 के इलाज की दरें तय करेंगे, ‘अनाप-शनाप’ फीस वसूली रोकेंगे : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:58 IST

Open in App

इंदौर, छह अप्रैल कोविड-19 संकट में मध्यप्रदेश के निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से ‘अनाप-शनाप’ शुल्क वसूली की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार इस प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए महामारी के इलाज की दरें तय करेगी।

कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने के प्रति जनता को जागरूक करने के मकसद से सूबे की राजधानी भोपाल में 24 घंटे के लिए "स्वास्थ्य आग्रह" पर बैठे मुख्यमंत्री ने जिलों के पत्रकारों से ऑनलाइन संवाद में यह बात कही।

उन्होंने कहा, "मुझे आज ही कई लोगों ने बताया है कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों से अनाप-शनाप फीस वसूली जा रही है। हम इन अस्पतालों में महामारी के इलाज की दरें तय करेंगे।"

चौहान ने कहा कि कोविड-19 संकट के लगातार विकट होने के मद्देनजर प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण मध्यप्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या असाधारण रूप से बढ़ रही है।"

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए वह फिलहाल राज्य में लम्बी अवधि के लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था ध्वस्त और गरीब तबका पस्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में वह रविवार या एक और दिन के लॉकडाउन को ही उचित मानते हैं।

चौहान ने कहा कि "स्वास्थ्य आग्रह" के दौरान उन्होंने समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों से संवाद किया है और बुधवार सुबह वह महामारी से निपटने के लिए कुछ और सरकारी कदमों का फैसला करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में मास्क लगाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक जन अभियान की जरूरत है क्योंकि अब भी कई लोग कोविड-19 से बचाव के इस साधन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से सरकार अकेली नहीं लड़ सकती और महामारी की रोकथाम के लिए समाज को भी आगे आना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां