लाइव न्यूज़ :

मप्र : ऑटोरिक्शा में तौलिया में लिपटे रखे एक लाख रुपये ले गया जंगली बंदर

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:13 IST

Open in App

भोपाल, तीन अक्टूबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक संकरी सड़क पर लगे जाम में फंसे एक ऑटोरिक्शा में तौलिया में लिपटे रखे एक लाख रुपये जंगली बंदर ले गया।

मझोली थाना प्रभारी सचिन सिंह ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना 30 सितंबर को कटाव घाट पर एक सकंरी सड़क पर उस वक्त हुई जब इस नकदी का मालिक दो अन्य लोगों के साथ संबंधित ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही तीनों यह जानने के लिए वाहन से बाहर आए कि जाम क्यों लगा है, तो इसी बीच बंदर ऑटोरिक्शा में रखे उस तौलिए को लेकर भाग गया जिसमें एक लाख रुपये लपेटकर रखे गए थे। बाद में बंदर कुछ दूरी पर जाकर एक पेड़ पर चढ़ गया और जैसे ही बंदर ने तौलिया हिलाया, उसमें से नोट नीचे गिर कर बिखर गए। हालांकि, मालिक 56,000 रुपये एकत्र करने में ही कामयाब रहा, जबकि बाकी रुपये खो गए।’’

सिंह ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया कि बाकी पैसे कहां चले गए। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि वह बंदर जंगली था।

उन्होंने कहा कि जांच के लिए तथ्यों का पता लगाने के वास्ते क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।

सिंह ने कहा कि लोग अक्सर क्षेत्र में बंदरों को खाना खिलाते हैं और कई बंदर वाहनों में भी प्रवेश कर जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर