लाइव न्यूज़ :

MP Weather Update:  MP में ठंड का टॉर्चर ! प्रदेश में पहली बार 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, दतिया सबसे ठंडा रहा

By आकाश सेन | Updated: December 20, 2023 10:50 IST

भोपाल:बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार रात को पहली बार प्रदेश के 21 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। दतिया सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी भोपाल समेत समूचे प्रदेश में सर्दी का सितम।प्रदेश में पहली बार 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे। दतिया सबसे ठंडा रहा।

भोपाल:

राजधानी भोपाल समेत समूचे प्रदेश में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश है। इससे बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश ठिठुर गया। मंगलवार को दिन के टेम्प्रेचर में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हुई है, तो रातें भी ठंडी हैं। सीजन में पहली बार 21 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।

वही खंडवा में सीवियर कोल्ड डे और सिवनी, बैतूल, मलाजखंड और खरगोन में कोल्ड डे रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन, दूसरे शहरों की रात जैसा ठंडा हो गया। दिन का तापमान 17.4 डिग्री और रात का 7.2 डिग्री रहा। दतिया सबसे ठंडा रहा। वहां रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया 6.5, रीवा 6.6, मंडला में 7 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। अब बर्फ पिघल रही है और वहां से आ रही हवा में ठंडक घुल गई है। इस कारण प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है।  बताया कि आने वाले दो से तीन दिन तक मौसम का असर ऐसा ही रहेगा।

मंगलवार को प्रदेश के 21 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम सर्द रहेगा। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इससे पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री, इंदौर में 22.2 डिग्री, ग्वालियर में 22.8 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री और जबलपुर में 24.7 डिग्री रहा।

मंगलवार को बैतूल में तापमान 22 डिग्री, धार में 21.8 डिग्री, गुना में 23.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 26.1 डिग्री, खंडवा में 23.1 डिग्री, खरगोन में 23.2 डिग्री, रायसेन में 22 डिग्री, रतलाम में 24.2 डिग्री, शिवपुरी में 24.2 डिग्री रहा।

 इसी तरह, छिंदवाड़ा में 23.8 डिग्री, दमोह में 24 डिग्री, खजुराहो में 22.2 डिग्री, मंडला में 24.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 23 डिग्री, रीवा में 22.6 डिग्री, सागर में 23.5 डिग्री, सतना में 23 डिग्री, सिवनी में 21.4 डिग्री, सीधी में 23.2 डिग्री, उमरिया में 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 इतनी ठंड इसलिएमौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवाती हवा के घेरे का असर प्रदेश में पड़ा है। इस वजह से शनिवार से मौसम बदला है। इस घेरे के कारण अरब सागर से नमी आई तो मौसम में हुए बदलाव के कारण दिन में फिर ठंडक बढ़ गई। घना कुहासा भी छा रहा है। उत्तरी हवाओं ने दिन में कंपकंपी बढ़ा दी है।मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर-लद्दाख के पास वेस्टर्न डिस्टर्बेस मौजूद है। यह मध्यप्रदेश के मौसम को भी प्रभावित कर रहा है। 22-23 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का भी अनुमान है।

कुल मिलाकर आने वाले तीन चार दिनों तक ठंड की थर्ड डिग्री का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। कई  जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है। तो वही हल्की बारिश का होने का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिससे साफ है कि कड़़ाके की सर्दी से अभी लोगो राहत नहीं मिलने वाली है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?