लाइव न्यूज़ :

मप्र: वक्फ बोर्ड जिला कमेटी के अध्यक्ष एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 21:25 IST

Open in App

रीवा (मध्यप्रदेश), 29 जून वक्फ बोर्ड जिला कमेटी, रीवा के अध्यक्ष इरफान खान को छोटी दरगाह इंतज़ामिया कमेटी के सदर को अध्यक्ष पद पर बनाए रखने के लिए मंगलवार को कथित रूप से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि वक्फ बोर्ड जिला कमेटी के अध्यक्ष इरफान खान ने छोटी दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अनस अब्बासी से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि इरफान खान ने दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अनस अब्बासी की शिकायत न करने और पद पर बरकरार रखने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे थे। इसके लिए अब्बासी को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके बाद अनस अब्बासी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की।

वर्मा ने बताया कि लोकायुक्त द्वारा मामले की जांच कराई गई और मामला सही पाया गया। उन्होंने कहा कि आज इरफान ने अनस से पैसे लेने के लिए उन्हें आर्य अस्पताल के पास बुलाया था, जंहा पर पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान