लाइव न्यूज़ :

मप्र: कंगना और कांग्रेस नेताओं के बीच वाक युद्ध

By भाषा | Updated: February 21, 2021 00:09 IST

Open in App

भोपाल, 20 फरवरी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘नाचने-गाने वाली’’ कहने पर कांग्रेस नेताओं और अभिनेत्री के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

अभिनेत्री ने कांग्रेस विधायक को ‘‘मूर्ख’’ कहते हुए बताया कि मुख्य नायिकाओं के विपरीत वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो आइटम नंबर करने से इनकार करती हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कंगना की एक फिल्म की शूटिंग स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ कथित तौर पर अपमान जनक ट्वीट करने के लिये कंगना किसानों से मांफी मांगें।

शुक्रवार को बैतूल में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ‘‘नाचने-गाने वाली’’ जिसने किसानों का अपमान किया है, के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज किया।

कंगना ने शुक्रवार देर शाम एक ट्वीट में सुखदेव की टिप्पणी के बारे में एक खबर को टैग करते हुए कहा कि जो भी 'ये मूर्ख' है, उसे पता नहीं कि वह बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों की तरह नहीं हैं, जिसने आइटम नंबर करने या 'बड़े हीरो' की फिल्मों में अभिनय करने से मना कर दिया था।

इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मीडिया से कहा, ‘‘यह कंगना कौन है?’’

इससे पहले कांग्रेस नेताओं के कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा करने पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि प्रदेश में भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ‘‘बहन-बेटी कंगना’’ को शूटिंग के दौरान कोई समस्या न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे