लाइव न्यूज़ :

मप्र विस उपचुनाव : 28 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: November 3, 2020 08:14 IST

Open in App

भोपाल, तीन नवंबर मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश की 28 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मतदान शुरू होने से पहले हुए ‘मॉकपोल’ में कोई बाधा नहीं आई।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण उपचुनावों के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इन प्रबंधों में चुनाव कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), अधिक मतदान केन्द्र, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मतदाताओं के लिए मास्क तथा दस्ताने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि आखिरी एक घंटे में कोविड-19 के मरीज तथा संदिग्ध मरीज मतदान करेंगे।

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कुल 63.67 मतदाता हैं, जो 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

तोमर ने बताया कि इस उपचुनाव में कुल 9,361 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें से 3,038 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि 19 जिलों में उपचुनाव के लिए 33 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी तैयारियां की गयी हैं।

मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली दफा इतनी ज्यादा विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं। 10 नवबंर को इनके परिणाम आने के बाद ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा या मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस किसकी सरकार बनेगी यह तय होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह