लाइव न्यूज़ :

मप्र: टीकाकरण दल पर ग्रामीणों ने किया हमला

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:04 IST

Open in App

उज्जैन, 24 मई मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोविड-19 के टीकाकरण के लिये एक गांव में पहुंचे स्वाथ्यकर्मियों के दल पर कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को कथित तौर पर हमला कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश भूरिया ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें उज्जैन जिले की उन्हेल तहसील के मालीखेड़ी गांव में कुछ लोग हंगामा करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के दल के सदस्यों को वहां से भगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

भूरिया ने कहा कि टीकाकरण दल ने इससे पहले भी गांव का दौरा किया था जबकि गांव के लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिये तैयार नहीं थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह टीकाकरण दल फिर गांव पहुंचा और लोगों को टीका लगवाने के लिये समझाने की कोशिश की जिसपर कुछ ग्रामीणों ने दल में शामिल पंचायत की महिला पदाधिकारी के पति पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

एएसपी ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल