लाइव न्यूज़ :

मप्र: पुलिसकर्मियों द्वारा थाने में व्यक्ति को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, मामले में जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:46 IST

Open in App

सागर (मप्र), तीन अप्रैल मध्य प्रदेश में सागर जिले के एक पुलिस थाने में दो पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाठी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

यह वीडियो जिले के बीना कस्बे के बजरिया पुलिस थाने का और मामला सोमवार का बताया जा रहा है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रिया सिंह ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है तथा इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाएगी।

इससे पहले सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दो पक्षों के लोग एक विवाद की शिकायत दर्ज कराने थाने आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को उस वक्त हिरासत में ले लिया था।

सिंह ने कहा कि एक पक्ष अपने एक आरोपी व्यक्ति को रिहा करने के लिये पुलिस पर दबाव बनाने लगा और इसके चलते पुलिस से दुर्व्यवहार किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस से दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि क्षेत्र के एसडीओपी को वायरल हुए वीडियो से संबंधित पूरे मामले की जांच करने के लिये कहा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच