लाइव न्यूज़ :

संविदा कर्मियों के साथ जमीन पर बैठे सांसद वरुण गांधी, सुनी शिकायतें

By भाषा | Updated: December 19, 2021 22:54 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 19 दिसम्बर पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने रविवार को संविदा कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।

पिछले कुछ समय से अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मुखर वरुण ने यहां संविदा कर्मियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की और जमीन पर बैठे कर्मचारियों के साथ खुद भी बैठ गए।

यह कार्यक्रम आशा बहुओं तथा शिक्षामित्रों समेत जिले भर के तमाम विभागों में तैनात संविदा कर्मचारियों की ओर से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में संविदा कर्मचारियों ने सांसद वरुण गांधी के समक्ष वेतन और भत्ते समेत कई मुद्दों को सामने रखा।

इससे पहले वरुण ने संविदा कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए उनके बीच जाना जरूरी है। इसके बाद सांसद वरुण गांधी तुरंत मंच से उतरकर संविदा कर्मचारियों के बीच जा पहुंचे और एक-एक करके संविदा कर्मचारियों की बात सुनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान