लाइव न्यूज़ :

मप्र टीकाकरण अभियान: मेरी बारी तीसरे चरण में आयेगी: मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:06 IST

Open in App

भोपाल, 16 जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह केन्द्र द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश के तहत कोरोना योद्धाओं और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों के बाद तीसरे चरण में कोविड-19 के प्रतिरोध का टीका लेंगे।

चौहान ने टीके को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए विपक्षी दलों से कहा कि वे कोरोनावायरस महामारी पर लोगों को गुमराह न करें ।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीकाकरण की प्राथमिकता तय की गई है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और मैं इसे लूंगा जब तय दिशा निर्देश के तहत मेरी बारी आयेगी। मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे कोई विशेष अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका दिए जाने के बाद केंद्र द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश के अनुसार मेरी बारी तीसरे चरण में आएगी।

इससे पहले चौहान ने यहां सरकारी हमीदिया अस्पताल में कोरोना प्रतिरोध टीका लेने वाले लाभार्थियों से बात की। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि वे “लोगों को गुमराह न करें और कम से कम इस मुद्दे (कोविड-19 से लड़ाई) पर एकजुट रहें ।’’

अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण अभियान शनिवार को राजधानी भोपाल के 12 सहित राज्य भर के 150 केंद्रों में शुरू हुआ। इस अभियान में पहले चरण में 4.17 लाख स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिये प्रदेश को अब तक कोविशील्ड टीके की 5,06,500 खुराकें मिली हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि अभियान के पहले चरण में 57 हजार पहले सप्ताह में और दूसरे सप्ताह में 55 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे