लाइव न्यूज़ :

मप्र के विवि ने दुग्ध उत्पादन में सुधार के लिए मवेशियों के लिए चॉकलेट तैयार की

By भाषा | Updated: October 15, 2021 16:53 IST

Open in App

जबलपुर 15 अक्टूबर मध्य प्रदेश के एक सरकारी विश्वविद्यालय ने मवेशियों के चारे और आहार का एक स्वादिष्ट विकल्प चॉकलेट के रूप में खोजा है। इससे मवेशियों में दुग्ध उत्पादन और प्रजनन दर में सुधार करने में मदद मिलेगी।

जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि दो महीने के शोध के बाद विश्वविद्यालय ने मवेशियों के लिए मल्टीविटामिन और खनिज युक्त चॉकलेट तैयार की है जो कि मवेशियों के लिए हरा चारा न होने पर वैकल्पिक आहार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रदेश के पशु चिकित्सा और पशुपालन विभाग की सहायता से प्रदेश भर में किसानों को जल्द ही इन चॉकलेट की आपूर्ति करेगा।

तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय की चॉकलेट उत्पादन तकनीक को पशु चिकित्सा स्नातकों को हस्तांतरित करने की योजना है जो चॉकलेट उत्पादन के लिए एक स्टार्टअप इकाई खोलने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह चॉकलेट मवेशियों में दूध उत्पादन, प्रजनन दर और उनकी गर्भाधान दर को बढ़ाएगी। यह विटामिन और प्रोटीन से भरपूर है।’’

मवेशियों को चॉकलेट सीधे भी दी जा सकती है, और इसे अन्य चारे के साथ मिला कर भी दिया जा सकता है।

तिवारी ने कहा, ‘‘ चॉकलेट का प्रत्येक टुकड़ा लगभग 500 ग्राम का होता है और इसे पारंपरिक रुप से मवेशियों के चारे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे सरसों की खली, चावल की भूसी, गुड़, स्टार्च, चूना पाउडर और नमक से तैयार किया जाता है। चॉकलेट के एक टुकड़े की कीमत 25 रुपए होगी।’’

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस चॉकलेट के उत्पादन के लिए लकड़ी के सांचे डिजाइन किए हैं और अब तक 500 टुकड़े तैयार किए जा चुके हैं।

तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस बारे में प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है और इसे अनुमति मिलते ही यह उत्पाद बाजार में आ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए