लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: वन मंत्री उमंग सिंघार का आरोप, पूर्व की शिवराज सरकार ने वृक्षारोपण के नाम पर किया साढ़े चार सौ करोड़ का घोटाला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 12, 2019 19:15 IST

सिंघार ने कहा,  ''वृक्षारोपण की तैयारी के लिए आमतौर पर दो साल लगते उसे चार-पांच महीने में निपटा दिया गया, जोकि लगभग असंभव काम है। वृक्षारोपण अभियान गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने के लिए चलाया गया था लेकिन वैसा हो नहीं सका। यह लोदों के पैसे का दुरुपयोग है।'' 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के वनमंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर वृक्षारोपण अभियान को लेकर घोटाले का आरोप लगाया है।सिंघार ने दावा किया है कि पहली नजर में लगता है कि पूर्व की शिवराज सरकार ने वृक्षारोपण अभियान के नाम पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया।

मध्य प्रदेश के वनमंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर वृक्षारोपण अभियान को लेकर घोटाले का आरोप लगाया है। सिंघार ने दावा किया है कि पहली नजर में लगता है कि पूर्व की शिवराज सरकार ने वृक्षारोपण अभियान के नाम पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया। सिंघार ने कहा कि आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को मामले की जांच सौंपी गई हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंघार ने कहा,  ''वृक्षारोपण की तैयारी के लिए आमतौर पर दो साल लगते उसे चार-पांच महीने में निपटा दिया गया, जोकि लगभग असंभव काम है। वृक्षारोपण अभियान गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने के लिए चलाया गया था लेकिन वैसा हो नहीं सका। यह लोदों के पैसे का दुरुपयोग है।'' 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सिंघार ने आरोप लगाया कि 2 जुलाई 2017 में वृक्षारोपण पूर्व की शिवराज सरकार की ओर से वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया। उन्होंने आंकड़े साधा करते हुए दावा किया कि एक जगह विभाग द्वारा दी गई जानकारी में 15,625 पौधों की बात है लेकिन वास्तव में केवल 11,140 पौधे मिले। 

सिंघार ने कहा कि पौधों के लिए किए गए गड्ढों की हाल भी ऐसी ही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की शिवराज सरकार ने 9,985 बनाने का दावा किया था लेकिन जांच में कुल  2343 गड्ढों में पौधे लगे मिले। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि बड़े पैमाने पर पूर्व की बीजेपी सरकार ने घोटाले को अंजाम दिया। 

कमलनाथ सरकार में वन मंत्री उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि पूर्व सीएम शिवराज के अलावा तत्कालीन वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार को भी आरोपी बनाया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है