लाइव न्यूज़ :

मप्र : स्कूल बस के कुचलने से दो वर्षीय बच्ची की मौत, चालक चलती बस से कूदकर भागा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:06 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र), 28 अक्टूबर मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के गंधावल गांव में एक स्कूल बस के कुचलने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और इसका एहसास होने बाद इसका चालक बस को धीमी गति में चलती छोड़कर कूदकर भाग गया, जिस समय वह चलती बस से कूदकर भागा, उस वक्त इस बस में 12 स्कूली बच्चे भी बैठे हुए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी

घटना के बाद पास में खड़ा युवक विकास तुरंत लुढ़क रही इस चालू बस में सवार हुआ और ब्रेक लगा कर बस को रोका, जिससे इसमें सवार 12 स्कूली बच्चों की जान बच गई।

यह घटना बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर गंधावल गांव में बुधवार शाम को उस वक्त हुई, जब यह बस पलसूद स्थित एक निजी स्कूल से बच्चों को वापस घर छोड़ने आई थी और मृतक बच्ची के भाई को उतार कर आगे बढ़ रही थी।

पाटी पुलिस थाना प्रभारी पिंकी सिसौदिया ने बताया कि मृतका की पहचान यशिका राठौर (दो वर्ष) के रूप में की गई है।

सिसौदिया ने बताया कि बस चालक ने यशिका के भाई को घर के सामने उतारने के लिए बस रोकी और उसे उतार दिया। इसके बाद उसके पिता उसे लेकर घर जाने लगे। उन्होंने बताया कि इसी बीच, यशिका अपने पिता का पीछा करते हुए बस के आगे से गुजर रही थी, तभी चालक ने बिना आगे देखे बस को बढ़ा दिया और बच्ची उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तभी वहां मौजूद अन्य लोगों ने बस चालक को आवाज दी। हादसे की भनक लगते ही चालक बस को चलती छोड़कर कूदकर भाग गया। तभी पास में खड़े युवक विकास ने चालू बस में चढ़कर ब्रेक लगाकर बस को रोका और इसमें सवार 12 स्कूली बच्चों की जान बचाई।

सिसौदिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसक परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बस को जब्त कर लिया गया है।

सिसौदिया ने बताया कि बस चालक फरार है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं