लाइव न्यूज़ :

मप्र: एसडीएम के घर नकदी और गहने न मिलने पर नाराजगी भरा पत्र छोड़ने वाले दो चोर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 21:31 IST

Open in App

देवास (मप्र), 12 अक्टूबर मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक सरकारी अधिकारी के घर में पर्याप्त नकदी एवं बहुमूल्य सामान नहीं मिलने से नाराज होकर वहां एक पत्र लिखकर छोड़ जाने वाले दो चोरों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला सोमवार को प्रकाश में आया था।

देवास जिले के खातेगांव के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोचन सिंह गौड़ के घर में पर्याप्त नकदी एवं बहुमूल्य सामान नहीं मिलने पर चोर वहां एक पत्र लिखकर छोड़ गये थे, जिसमें लिखा था, ''जब पैसे नहीं थे, तो घर को लॉक नहीं करना था कलेक्टर।''

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि चोरी के इस मामले में दो आरोपियों कुंदन ठाकुर (32) और शुभम जायसवाल (24) को पकड़ लिया गया है, जबकि उनका साथी प्रकाश उर्फ गंजा अभी फरार है।

उन्होंने कहा कि इनमें से जायसवाल ने गौड़ के घर में करीब 5,500 रुपये की ही नकदी मिलने के बाद पत्र नोट लिखकर छोड़ा था।

सिंह ने कहा कि आरोपियों ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में एसडीएम के घर की टोह लेने के बाद यह चोरी की थी। पिछले करीब 15-20 दिन से इस घर में कोई नहीं रहता था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं और इनके कब्जे से 4,000 रुपये नकद और अन्य सामान जब्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह