लाइव न्यूज़ :

मप्र : विदेश से भोपाल लौटे दो व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:48 IST

Open in App

भोपाल, सात दिसंबर कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंता के बीच मध्यप्रदेश के भोपाल में ब्रिटेन और कनाडा से लौटे दो व्यक्ति मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 41 एवं 42 साल आयु के दोनों लोगों को पृथक-वास में रखा गया है और उनके नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लग सके कि वे कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित है या नहीं।

वहीं, जिला संपर्क अधिकारी डॉक्टर डी. मोहंती ने जबलपुर में बताया कि सोमवार को जबलपुर में 28 वर्षीय एक जर्मन नागरिक के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति रविवार शाम को जबलपुर में एक विवाह समारोह में शामिल हुआ था इसलिए उसके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर कम से कम 50 लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

मोहंती ने बताया कि रविवार को नयी दिल्ली से आये इस जर्मन नागरिक के जबलपुर पहुंचने के बाद हवाई अड्डा पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई लेकिन सोमवार को आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 देखभाल केंद्र में पृथक-वास में रखा गया है।

मध्यप्रदेश में अब तक ओमीक्रोन का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो