लाइव न्यूज़ :

मप्र : मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति सहित दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2021 14:34 IST

Open in App

महू (मप्र), 31 दिसंबर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में 14 वर्षीय मूक-बधिर लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में 60 वर्षीय एक व्यक्ति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि यह लड़की दलित है और चार महीने की गर्भवती है।

किशनगंज पुलिस थाना निरीक्षक अरुण सोलंकी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार को जब पता चली जब एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस लड़की को अस्वस्थ देखा। उसने क्षेत्र की एक आशा कार्यकर्ता (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) को सूचित किया।’’

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता इस लड़की को भागोरा स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों को संदेह हुआ कि उसे कुछ स्त्री रोग की समस्या है। उन्होंने उसे वहां से महू सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

सोलंकी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच के बाद पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बुधवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि के तहत सामूहिक बलात्कार का मामला और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।’’

सोलंकी ने बताया कि बाद में इस लड़की ने सांकेतिक भाषा में सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ को आपबीती बताई जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसके पड़ोस में रहने वाले चेतन (60) और शिवा (45) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि लड़की की मां भी मूक-बधिर है, जबकि उसके पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।

इसी बीच, महू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?