लाइव न्यूज़ :

मप्र: वकील को गोली मारने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 21:40 IST

Open in App

जबलपुर, 25 मार्च मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील अदालत के सामने एक वकील को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में बृहस्पतिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि जिले के सिहोरा में अदालत के सामने वकील सूर्यभान सिंह को 22 मार्च को गोली मारने के मामले में अंकित पाली उर्फ आदित्य एवं राहुल सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि अंकित मुख्य आरोपी है और उसी ने पुरानी रंजिश के चलते सूर्यभान पर गोली चलाई थी।

बहुगुणा ने बताया कि आरोपियों से देशी पिस्तौल, दो गोलियां, एक खाली कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील सूर्यभान के पेट में गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?