लाइव न्यूज़ :

मप्र: बालाघाट जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:39 IST

Open in App

बालाघाट, (मप्र) 12 दिसंबर मध्यप्रदेश में नक्सल प्रभावित बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा से लगे प्रदेश के वन क्षेत्र में मध्यप्रदेश पुलिस के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो महिला नक्सलवादियों की मौत हो गयी।

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने शनिवार को बताया कि एक महिला नक्सली शुक्रवार रात 11 बजे मुठभेड़ में मारी गयी जबकि दूसरी महिला नक्सली को शनिवार सुबह सात बजे मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि मारी गयी दोनों महिला नक्सलियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी हैं। हालांकि, कुछ लोग जो विद्रोहियों से जुड़े हुए थे, उन्होंने तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि उनमें से एक महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और दूसरी छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों मुठभेड़ किरनापुर थाना क्षेत्र में हुई हैं।

तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली नेता अपनी अगली योजना के तहत महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को मध्यप्रदेश के बालाघाट और मंडला जिले में भेज रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos