लाइव न्यूज़ :

मप्र : गांव में लगे शिविर पर भड़के दो भाइयों ने टीकाकरण कर्मियों को धमकाकर भगाया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:39 IST

Open in App

इंदौर, 14 अप्रैल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने पर आगबबूला होते हुए दो सगे भाइयों ने टीकाकरण कर्मियों से कथित रूप से बदसलूकी की और उन्हें धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मानपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इंदौर शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर सागलाखाली गांव में पात्र हितग्राहियों को मंगलवार को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा था। इस दौरान अमित चैनसिंह और अजय चैनसिंह नाम के दो सगे भाई टीकाकरण शिविर में आ धमके और टीके के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि दोनों भाई ग्रामीणों को महामारी के टीके के खिलाफ भड़का रहे थे।

उन्होंने बताया, "जब टीकाकरण कर्मियों ने दोनों भाइयों से कहा कि वे टीके को लेकर दुष्प्रचार बंद करें, तो उन्होंने इन कर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उन पर लाठी और पत्थर से हमला करने की कोशिश भी की। इस पर टीकाकरण कर्मी शिविर से भागने पर मजबूर हो गए।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों ने टीकाकरण कर्मियों को कथित तौर पर धमकी भी दी कि यदि वे कभी गांव में दिखाई देने पर उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 353 (लोक सेवकों को भयभीत कर उन्हें उनके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिये उन पर हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां इन दिनों महामारी की दूसरी लहर का घातक प्रकोप नजर आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह