लाइव न्यूज़ :

मप्र: खरगोन जिले में धर्मांतरण कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 23:57 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), 24 नवंबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में प्रलोभन देकर 22 लोगों को धर्मांतरण कराकर ईसाई बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इस कथित धर्मांतरण का एक वीडियो भी सामने आया है।

हिन्दू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के एक निवासी समेत तीन लोगों के खिलाफ धर्मांतरण का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि धर्मांतरण के मामले में दो आरोपियों विजय बडोले और उसकी बुआ मंजुला बडोले को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी ईसाई मिशनरी के मारसन लाय निवासी ईटानगर,अरुणाचल प्रदेश को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार कथित धर्मांतरण की यह घटना सेगांव के पास रसगांव में हाल में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो