लाइव न्यूज़ :

मप्र: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्राली के नीचे सो रहे तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 20:06 IST

Open in App

शहडोल (मप्र) 12 दिसंबर मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-43 पर जिले से अनूपपुर के बीच ग्राम बटुरा के समीप शनिवार तड़के एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली के नीचे सो रहे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अमलाई पुलिस थाने के उप निरीक्षक विकास सिंह ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान सिंदली गांव के रहने वाले जीवनदास मेहरा (22), भरोसा पलीहा (45) तथा मुकेश पाव (25) के तौर पर हुई है। तीनों बीती रात को गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर ओरियंट पेपर मिल्स, अमलाई जा रहे थे।

सिंह ने बताया कि ग्राम बटुरा के समीप उनके ट्रैक्टर में खराबी आ गई। इसके चलते उन्होंने इसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया और ट्राली के नीचे सो गए। शनिवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे एक ट्रक ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लकड़ी में दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को ट्राली के नीचे से निकाला।

एसआई ने बताया कि हादसे में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर