लाइव न्यूज़ :

बड़ी बहन ने छोटी बहन को गांजा, शराब और ड्रग्स की लत लगाई, फिर 15 की उम्र में देह व्यापार में धकेला, जानें पूरा मामला?

By स्वाति सिंह | Updated: December 21, 2020 16:55 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी बहन ने अपनी 15 साल की छोटी बहन को ड्रग्स की लत लगाई और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया क्योंकि बड़ी बहन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक बड़ी बहन ने अपनी 15 साल की छोटी बहन को ड्रग्स की लत लगाई और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दियापुलिस ने 20 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। परिवार ने पहले छोटी बेटी को एक एनजीओ के पास भेजा जहां ड्रग्स को छुड़वाने की कोशिश की गई

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बड़ी बहन ने अपनी 15 साल की छोटी बहन को ड्रग्स की लत लगाई और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया क्योंकि बड़ी बहन लग्जरी लाइफ जीना चाहती थी। 2 साल में 6 लोगों ने नाबालिग के साथ रेप किया है। पुलिस ने 20 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आने क बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें लिखा गया है कि बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को पैसे के लिए देह व्यापार में डाला, इस दौरान उसे पांच अलग-अलग आदमियों के हवाले किया गया। 

शहर के गांधीनगर पुलिस स्टेशन में तैनात SHO के मुताबिक, परिवार ने पहले छोटी बेटी को एक एनजीओ के पास भेजा जहां ड्रग्स को छुड़वाने की कोशिश की गई, लेकिन वहां पर ही NGO को लड़की के साथ हो रहे व्यवहार के बारे में पता चला। जिसके बाद बात परिवार तक पहुंची, पुलिस ने अब इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि रेप और देह व्यापार से जुड़ा केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि बड़ी बहन मुझे गाना सुनने के बहाने छत पर ले गई थी। वहां उसने पर्स से सिगरेट निकाल कर पीना सिखाया। उसके बाद वह हर रोज मुझे छत पर ले जाती थी। वहां मुझे गांजा और शराब पिलाने लगी। अर्शिया सिद्दीकी ने कहा कि फिर नाबालिग बच्ची नशे की आदि हो गई। अब नाबालिग को ड्रग्स और गांजे की तलब लगने लगी। उसके बाद बड़ी बहन ने उससे कहा कि इन चीजों के लिए पैसे चाहिए। पैसों के लिए तुम्हें किसी के साथ जाकर सोना होगा। वह तुम्हें पैसे देगा, जिससे तुम ड्रग्स और ब्रांडेड कपड़े ले लेना। उसके बाद बहन पीड़िता को लेकर एयरपोर्ट के करीब एक घर में गई। जहां उसकी मुलाकात आरोपी समीर उर्फ सुनील से करवाई। उसने पीड़िता का रेप किया और बदले में 2000 रुपये दिए।

पुलिस ने बयान और जांच के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पीड़िता की बड़ी बहन और रेप करने वाले पांच लोग शामिल हैं। पीड़िता को अब परिवार को सौंप दिया गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले जाने की तैयारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र