मप्र : पन्ना बाघ अभ्यारण्य में मृत मिली बाघिन

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:01 IST2021-11-10T21:01:13+5:302021-11-10T21:01:13+5:30

MP: Tigress found dead in Panna Tiger Reserve | मप्र : पन्ना बाघ अभ्यारण्य में मृत मिली बाघिन

मप्र : पन्ना बाघ अभ्यारण्य में मृत मिली बाघिन

पन्ना (मप्र), 10 नवंबर मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभ्यारण्य में बुधवार को तीन साल की एक बाघिन मृत मिली है। यह जानकारी एक वन अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि पी-213 (63) नाम की इस बाघिन को अमनगंज बफर क्षेत्र में वन कर्मियों ने दोपहर एक बजे मृत अवस्था में पाया। उन्होंने बताया कि बाधिन तीन साल की थी।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और किसी भी अवैध गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि इसकी प्राकृतिक मौत हुई है।

अधिकारी ने कहा कि बाघिन का पोस्टमॉर्टम करने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकारण की गाइडलाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP: Tigress found dead in Panna Tiger Reserve

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे