लाइव न्यूज़ :

मप्र: सड़क हादसे में तीन श्रमिकों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:04 IST

Open in App

धार (मप्र), तीन अक्टूबर मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को एक पिकअप वाहन एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर अमझेरा थानांतर्गत अमका झमका मंदिर के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

अमझेरा पुलिस थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि बेकलिया गांव की ओर से आ रहा पिकअप वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे पिकअप वाहन में सवार तीन मजदूरों मोतीलाल, श्रावण और कमल की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों बेकलिया गांव के निवासी थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो महिलाओं सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद धार के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

पंवार ने बताया कि ये श्रमिक सोयाबीन की फसल काटने के लिए बेकलिया गांव से अमझेरा जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?