लाइव न्यूज़ :

मप्र: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:30 IST

Open in App

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 12 जुलाई छतरपुर जिले में एक ट्रक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पिपट थाना क्षेत्र के दमोतीपुरा गांव के पास रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि को हुई।

पिपट पुलिस थाना प्रभारी धर्मेन्द जोनवार ने सोमवार को बताया कि तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार रवि कुशवाहा (20), हरचरण कुशवाहा (25) एवं अशोक कुशवाहा (26) की मौत हो गई। ये तीनों जमुनिया पुरवा गांव के रहने वाले थे और एक ही परिवार के थे।

उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी रविवार देर रात हटवा गांव से अपने गांव जमुनिया पुरवा लौट रहे थे। जोनवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र