लाइव न्यूज़ :

मप्र: बालाघाट में पर्चे बांटकर तीन नक्सलियों की मौत का बदला लेने की धमकी दी गई

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:11 IST

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबर मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में नक्सलियों ने पर्चे बांटकर धमकी दी है कि वह पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की मौत का बदला लेंगे।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ स्पेशल जोन समिति की ओर से बांटे गये इन पर्चों में कहा गया है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हमारे कॉमरेड शारदा, मंजेश एवं नंदा की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे।

इन तीनों नक्सलियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था। शारदा (25) को पिछले महीने मार गिराया गया और उस पर पुलिस ने आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि मंजेश (30) एवं नंदा (22) को पिछले साल जुलाई में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया था। ये तीनों नक्सली छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

पर्चे में कुछ कथित मुखबिरों को नाम लिखकर नक्सलियों ने धमकी दी है कि वे मौत की सजा भुगतने के लिए तैयार रहें।

इसमें आगे लिखा गया है, ‘‘जनता की जन अदालत में मौत की सजा भुगतने को तैयार रहो।’’

इसी बीच, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक केपी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि पुलिस को इस गतिविधि की जानकारी है।

उन्होंने कहा कि हम पहले से ही सतर्क हैं और इसके बाद बालाघाट में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है