लाइव न्यूज़ :

मप्र : नक्सल प्रभावित तीन जिलों को बालाघाट पुलिस जोन में शामिल किया गया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:35 IST

Open in App

भोपाल, चार दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार ने नक्सलवाद से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए नक्सल प्रभावित तीन जिलों को बालाघाट पुलिस जोन में शामिल किया है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजेश राजोरा ने शनिवार को कहा कि माओवादी विरोधी प्रभावी अभियानों के लिए प्रदेश के नक्सल प्रभावित सभी तीन जिलों को एक पुलिस जोन में मिला दिया गया है। ये तीन जिले डिंडोरी, बालाघाट और मंडला हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक डिंडोरी जिला शहडोल पुलिस जोन में था लेकिन अब यह बालाघाट पुलिस जोन का हिस्सा बन गया है। इससे तीनों नक्सल प्रभावित जिलों को एक ही-बालाघाट पुलिस जोन में मिला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बालाघाट पुलिस जोन में अब डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिले शामिल रहेंगे।

राजोरा ने बताया कि इस आशय का गजट नोटिफिकेशन एक दिसंबर को जारी कर दिया गया है।

इससे पहले, 29 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षों में सात कट्टर माओवादी (एसीएम के एरिया कमेटी के सदस्य) पुलिस मुठभेड़ में मारे गए और तीन को गिरफ्तार किया गया। इससे हथियार और गोला बारूद की बरामदगी तो हुई ही, तेंदूपत्ता ठेकेदारों से जबरन वसूली की गतिविधियों पर भी अंकुश लगा है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस दौरान माओवादियों को हथियार आपूर्ति करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos