लाइव न्यूज़ :

मप्र : एंबुलेंस न पहुंचने पर महिला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में दिया बच्चे को जन्म

By भाषा | Updated: October 4, 2021 23:29 IST

Open in App

पन्ना (मप्र), चार अक्टूबर प्रसूताओं को अस्पताल ले जाने के लिए सरकार द्वारा संचालित जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा समय पर न पहुंचने पर सोमवार को 28 वर्षीय महिला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी महिला के परिजनों ने दी।

महिला के परिजन संतराम पटेल ने बताया कि पन्ना से करीब 10 किलोमीटर दूर अजयगढ़ तहसील के देवगांव की रहने वाली महिला के लिए राज्य द्वारा संचालित जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा का करीब दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं आई तो हम मजबूरन उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल ले जाने लगे। उन्होंने कहा कि आधे रास्ते ही पहुंचे थे कि महिला ने ट्रैक्टर-टॉली में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

पटेल ने कहा, ‘‘मैंने 108 नंबर (एंबुलेंस हेल्पलाइन) पर चार बार फोन किया। मुझे बताया गया कि एंबुलेंस 10 मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई।’’

उन्होंने कहा कि महिला एवं उनका बच्चा अब अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हैं। दोनों को स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ही पहुंचाया गया है।

हालांकि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) आर के पांडे ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन, उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया