लाइव न्यूज़ :

मप्र : किशोरी से सामूहिक बलात्कार, नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:24 IST

Open in App

गुना (मप्र), 12 दिसंबर मध्य प्रदेश के गुना जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में आरोन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई और शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुना के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, ‘‘9-10 दिसबंर की रात्रि को पीड़िता अपने घर में सो रही थी और उसकी मां और दोनों भाई पास वाली कुटी में सो रहे थे। रात करीब 12 जब वह शौच के लिए उठी तो घर के आंगन में छोटू कुशवाह और उसका एक साथी (नाबालिग लड़का) खड़े थे, जो उसका मुंह दबाकर एक कमरे में ले गये और दोनों ने बारी-बारी उससे बलात्कार किया।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में वहां से भाग गये।

मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों- छोटू कुशवाहा (20) और नाबालिग को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बतायाकि कुशवाहा को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर अदालत में पेश किया गया और उसे बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू