लाइव न्यूज़ :

मप्र : न्यायिक हिरासत में आदिवासी व्यक्ति की मौत के बाद खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक हटाए गए

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:05 IST

Open in App

भोपाल, 12 सितंबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में न्यायिक हिरासत में 35 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की मौत के पांच दिन बाद राज्य सरकार ने रविवार को खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया।

बिस्टान पुलिस द्वारा डकैती के मामले में गिरफ्तार गए बिसन नामक व्यक्ति की सात सितंबर को उप-जेल में मौत होने के बाद प्रदेश सरकार ने चार पुलिसकर्मियों और एक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बयान जारी कर कहा, ‘‘पिछले दिनों खरगोन जिले के बिस्टान में हुई घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। हमने पहले ही कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। लेकिन मामले में सही निगरानी न होने के कारण हमने खरगोन पुलिस अधीक्षक (शैलेन्द्र सिंह चौहान) को भी हटाने का फैसला लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की न्यायिक जांच हो रही है। न्यायिक जांच के आधार पर जो तथ्य आएंगे, उन तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। ऐसी हर घटना को हम गंभीरता से लेते हैं।’’

इस मामले में प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सीबीआई जांच कराने मांग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिसन की मौत पुलिस प्रताड़ना से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट