लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होने वाले सांसद सुनील मंडल को कोलकाता में करना पड़ा विरोध का सामना

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:40 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी और सांसद सुनील मंडल को शनिवार को यहां भाजपा कार्यालय के समीप कथित रूप से सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह ‘स्वत:स्फूर्त विरोध’ ‘दलबदलुओं के खिलाफ जनाक्रोश’ को दर्शाता है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी, जब दोनों नेता कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में अपनी कार में थे।

भाजपा ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने मंडल की कार पर उस वक्त पथराव किया, जब वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे।

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘एक कार्यक्रम में भाग ले रहे कुछ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोकी। वे उन्हें दफ्तर जाने से रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कार के शीशे पीटे और उस पर पत्थर भी फेंके।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद मंडल की कार वहां से निकल सकी।

मंडल ने कहा, ‘‘इससे तृणमूल का असली रंग सामने आ गया। वे किसी भी लोकतांत्रिक नियम को नहीं मानते। जन प्रतिनिधि से क्या इस तरह का बर्ताव किया जाता है?’’

अधिकारी के सामने भी कथित तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उस समय पूर्व मंत्री भाजपा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जा रहे थे। कार्यक्रम में अधिकारी ने कहा कि वह 21 सालों तक ‘‘अत्याचारी’’ तृणमूल का हिस्सा रहकर शर्मिंदा महसूस करते हैं।

उल्लेखनीय है कि अधिकारी के साथ पांच तृणमूल विधायक और वर्धमान पूर्व के सांसद मंडल 19 दिसंबर को मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल हुए थे।

तृणमूल ने इस घटना को दल-बदलुओं के खिलाफ लोगों का आक्रोश बताया। तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने कहा, ‘‘यह दल-बदलुओं के खिलाफ लोगों का आक्रोश था और विरोध प्रदर्शन अकस्मात शुरू हुआ।’’

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शाह को मंडल की गाड़ी पर हमले के बारे में सूचित कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर पहले के हमले और आज मंडल की कार पर पथराव दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। तृणमूल कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों की लोकतांत्रिक गतिविधियों को नहीं होने दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र