लाइव न्यूज़ :

मप्र: सेल्फी लेने के चक्कर में बांध में गिरा छात्र, मौत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:11 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 12 अक्टूबर बैतूल जिले में 12वीं कक्षा का एक छात्र मंगलवार को कथित रूप से अपनी महिला मित्र के साथ सेल्फी खींचने के चक्कर में अचानक कोसमी बांध में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि मंगलवार दोपहर किला खंडारा निवासी 17 वर्षीय शुभम कास्दे अपनी महिला मित्र के साथ गांव से मोटरसाइकिल से कोसमी बांध घूमने आया था। बांध पर आने के बाद उसने मोबाइल से कई सेल्फी लीं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद शुभम अपनी मित्र के साथ बांध के किनारे खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगा। इसी दौरान किनारे पर होने के कारण वह फिसल गया और सीधे बांध के गहरे पानी में जा गिरा।

हिंगवे ने कहा कि उसके बांध में गिरते ही युवती घबरा गई। उसने तत्काल गांव के परिचितों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक शुभम गहरे पानी मे डूब चुका था।

उन्होंने बताया कि गांव वालों ने पहुच कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद होमगार्ड के गोताखोरों ने शुभम की तलाश शुरू की और थोड़ी देर बाद शुभम का शव निकाला गया। हिंगवे ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग