लाइव न्यूज़ :

मप्र: बड़वानी में मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान पथराव, एक पुलिसकर्मी समेत कुछ लोग घायल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:37 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र), 19 अक्टूबर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन मिलाद उन नबी के मौके पर मंगलवार को बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक गाना बजाने पर हुए विवाद के चलते दो पक्षों के बीच पथराव हो गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग घायल हो गये।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर राजपुर कस्बे में हुई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

राजपुर सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) वीर सिंह चौहान ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘जुलूस बगैर अनुमति निकाला गया था। इस जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पथराव में एक पुलिसकर्मी सहित कुछ लोग घायल हुए हैं।’’ चौहान ने कहा कि इस जुलूस में इस्तेमाल डीजे के वाद्ययंत्रों को जब्त कर लिया गया है और बगैर अनुमति के जुलूस निकालने को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया, ‘‘जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाना बजाने पर विवाद की स्थिति बनी और दो पक्षों में पथराव हुआ है। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। राजपुर पुलिस थाना प्रभारी विजय वर्मा को भी हल्की चोट आई है।’’ उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

हालांकि, किसी भी अधिकारी ने घायलों की कुल संख्या नहीं बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह