लाइव न्यूज़ :

ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम आज से सांसद खेल महोत्सव शुरू, 18 स्थान पर 11 खेल में भाग लेंगे प्रतिभागी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2025 11:02 IST

कार्यक्रम का आयोजन माननीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय एवं सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) तथा पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखेलों को राष्ट्रीय विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने बनाने में सहायक होगा। नमो-रन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती आदि सहित 11 खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को एक भव्य समापन समारोह के साथ समाप्त होगा।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में खेल और एथेलेटिस्म का एक भव्य उत्सव सांसद खेल महोत्सव 2025 पूर्वी दिल्ली के रूप में 06  नवंबर 2025  को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय राज्य मंत्री (कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय एवं सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) तथा पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के सपने को आगे बढ़ने के उद्देश्य के साथ साथ यह उत्सव फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने, नए टैलेंट की पहचान करने और खेलों को राष्ट्रीय विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने बनाने में सहायक होगा। 

इस महोत्सव में पूर्वी दिल्ली के 18 स्थानों पर एथलेटिक्स, नमो-रन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कुश्ती आदि सहित 11 खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। 06 नवम्बर से 07 दिसंबर, 2025 तक चार चरणों में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को एक भव्य समापन समारोह के साथ समाप्त होगा।

राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के मूल सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करते हुए,  यह महोत्सव  जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान और विकास, खेलों में जन आंदोलन के रूप में व्यापक भागीदारी, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के साथ खेलों का एकीकरण, पारंपरिक और आधुनिक खेलों को बढ़ावा देना, तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने के लिए एथलीटों को समर्थन आदि पर जोर देगा। 

इस महोत्सव में 30,000 से ज़्यादा प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है । यह महोत्सव इस क्षेत्र के सबसे बड़े समुदाय-संचालित खेल आयोजनों में से एक होगा । इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अपने खेल करियर को आगे बढ़ाने और वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने में मदद देने का प्रस्ताव है।

यह पहल खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों के उद्देश्यों के साथ नागरिकों को फिटनेस और सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों, स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की उम्मीद है, जिससे यह एक जीवंत और समावेशी खेल महोत्सव बन जाएगा। खेल उत्कृष्टता, युवा-जुड़ाव और सामुदायिक भागीदारी पर केंद्रित इस आयोजन के साथ, यह भारत के खेल कैलेंडर में एक मील का पत्थर बनने के लिए तैयार है।

टॅग्स :खेलो इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा