लाइव न्यूज़ :

मप्र : भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोग घायल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:01 IST

Open in App

भोपाल, 17 अक्टूबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गये। यह घटना शनिवार देर रात बजरिया पुलिस थाना इलाके में भोपाल रेलवे स्टेशन के पास हुई।

बजरिया पुलिस थाना प्रभारी उमेश यादव ने रविवार को ‘भाषा’ को बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर शनिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था। जुलूस के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार घुसा दी, जिससे चार लोगों को चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है, हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में वहां ड्यूटी पर मौजूद एक हेड कांस्टेबल के पांव पर भी यह कार चढ़ गई थी, जिससे उसे भी हल्की चोट आई है।

यादव ने बताया कि जैसे ही यह कार जुलूस में घुसी, जुलूस में शामिल कथित तौर पर शराब पिये कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए चिल्लाने लगे, जिससे वह घबड़ा गया और उसने अपने वाहन को तेजी से रिवर्स किया और उसके बाद मौके से वाहन सहित फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच, इस घटना का एक वीडियो सामने आया जिसमें कार तेज रफ्तार से रिवर्स होते हुए नजर आ रही है, जबकि लोग खुद को वाहन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

घायलों में शामिल चतुरानन साहू (26) ने दावा किया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर गुप्ता चाय स्टॉल के पास पहुंचने पर चांदबड़ दुर्गा उत्सव के जुलूस में स्लेटी (ग्रे) रंग की कार लोगों से टकराई।

उन्होंने कहा, ‘‘कार में दो अज्ञात लोग सवार थे। उनकी कार जुलूस में घुसी और लोगों से टकराई। इसके बाद वे वाहन को रिवर्स ले गये, जिससे कार ने फिर लोगों को टक्कर मारी और बादे में मौके से कार सहित चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा