लाइव न्यूज़ :

मप्र : फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर दो लाख रूपये लूटने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 23:21 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र), आठ अगस्त फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक शराब की भट्टी के संचालक को पिस्तौल दिखाकर दो लाख रूपये लूटने के मामले में छह लोगों को दिल्ली, भोपाल एवं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि छतरपुर से 24 किलोमीटर दूर नौगांव नगर के निकट एक शराब की भट्टी में छह अगस्त की सुबह फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास पिस्तौल भी थी और उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के 2020 के जहरीली शराब कांड की जांच की बात शराब की भट्टी के संचालक निखिल बंसल से कही।

शर्मा ने बताया कि इन लोगों ने पहले जांच के नाम पर बंसल को धमकाया और फिर मामला निपटाने के लिएकहा और जब फिर भी उनकी बात नहीं बनी, तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दराज में रखे दो लाख रुपये और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क निकाल ली और वहां से चले गए।

उन्होंने कहा कि बंसल की शिकायत पर नौगांव थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में धर्मेंद्र कुमार बाल्मीकि (45), देवेंद्र कुमार जुलाहा (44), अविनाश कुमार मौर्य (40), बुधराम गुर्जर (44) , शिवपाल सिंह भदोरिया (42) एवं देवेंद्र पाठक (39) को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें दिल्ली, भोपाल एवं उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने बताया कि हिन्दी फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू