सांसद शर्मा ने तोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास को घर जाकर बधाई दी
By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:36 IST2021-09-10T22:36:34+5:302021-09-10T22:36:34+5:30

सांसद शर्मा ने तोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास को घर जाकर बधाई दी
नोएडा, 10 सितंबर गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले जिले के जिलाधिकारी एल वाई सुहास को उनके आवास पर जाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्रीनगर व चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे से लौटे शर्मा शुक्रवार की सुबह सेक्टर- 27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी सुहास को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने खेल के लिए कड़ी मेहनत की जो सराहनीय है। तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर उन्होंने देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व जनपद गौतमबुद्ध नगर का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता औरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।