लाइव न्यूज़ :

मप्र : सड़क हादसों में जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित सात लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:12 IST

Open in App

भोपाल, 13 दिसंबर मध्यप्रदेश के गुना, शाजापुर, रतलाम एवं भोपाल जिलों में पिछले 24 घंटों के अंतराल में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में राज्य के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सहित सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये।

चाचौडा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मुनीष राजोरिया ने बताया कि गुना के जिला जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी (58) की कार गुना जिले के बीनागंज में पाखरियापुरा टोल नाके के निकट सोमवार सुबह करीब आठ बजे डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि बीनागंज पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तथा दांगी को वाहन से बाहर निकाल कर पास के राजगढ़ जिले के ब्यावरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे के वक्त दांगी स्वयं वाहन चलाते हुये भोपाल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुना लौट रहे थे।

दांगी की मौत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गुना के जिला जनसंपर्क अधिकारी के.पी. दांगी जी की सड़क दुर्घटना में निधन की खबर दु:खद है। वे कर्त्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और मृदुभाषी अधिकारी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोकाकुल परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’

वहीं, मक्सी पुलिस थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्सी और शाजापुर के बीच पलवल ढाबे के पास खड़ी कार को कंटेनर ट्रक ने रविवार रात करीब आठ बजे टक्कर मार दी, जिसमें कार में सवार दो लोगों राजीव सिंह (32) एवं शिवजीत सिंह यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौहान ने बताया कि यह कार अशोक नगर से उज्जैन जा रही थी और हादसे के वक्त पंचर लगाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

चौहान ने बताया कि मक्सी पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, एक अन्य हादसे के बारे में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि रतलाम में बंजली हवाई पट्टी के समीप रविवार देर रात कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों नाहरू (25) एवं कुलदीप (22) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कार चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

कोहेफिजा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक अन्य हादसे में राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक ट्राला ट्रक को टक्कर मारते हुए एक कमरे में घुस गया, जिससे इस कमरे में रह रहे दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब