मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन का निधन

By भाषा | Updated: August 8, 2021 00:02 IST2021-08-08T00:02:07+5:302021-08-08T00:02:07+5:30

MP: Senior BJP leader Babulal Jain passes away | मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन का निधन

मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन का निधन

उज्जैन, सात अगस्त भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का लंबी बीमारी के बाद उज्जैन के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जैन ने शुक्रवार देर रात को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। चार बार विधायक रहे बाबूलाल जैन ने पहली बार वर्ष 1977 में उज्जैन उत्तर सीट से जीत दर्ज की थी। शनिवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ जैन का अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन स्थित बाबूलाल जैन के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। चौहान ने कहा कि बाबूलाल जैन ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा मजबूती के साथ अन्याय के खिलाफ खड़े रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP: Senior BJP leader Babulal Jain passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे