लाइव न्यूज़ :

मप्र : लम्बे समय से नदी के पास घातक औद्योगिक अपशिष्ट खाली कर रहे पांच टैंकर जब्त

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:37 IST

Open in App

इंदौर, 23 जुलाई मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लम्बे समय से अजनार नदी के पास घातक रसायनों वाला औद्योगिक अपशिष्ट फेंककर हजारों ग्रामीणों का जीवन खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने पांच टैंकर जब्त किए हैं।

हालांकि, नदी को प्रदूषित किए जाने के खुलासे के कई दिन बाद भी यह पता नहीं लग सका है कि यह अपशिष्ट किन औद्योगिक इकाइयों से भेजा गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुनीत गेहलोद ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमने अलग-अलग ट्रांसपोर्ट कंपनियों के वे पांच टैंकर जब्त किए हैं जिनका इस्तेमाल अजनार नदी के पास घातक औद्योगिक अपशिष्ट डालने के लिए लम्बे समय से किया जा रहा था। इन टैंकरों को पड़ोसी उज्जैन जिले के नागदा कस्बे के आस-पास के गांवों में छिपाया गया था।"

उन्होंने बताया कि ये टैंकर जिन ट्रांसपोर्ट कंपनियों से जुड़े हैं, उनके दफ्तरों पर भी छापे मारे जा रहे हैं।

गेहलोद ने बताया कि पुलिस उन औद्योगिक इकाइयों का पता लगा रही है जहां से टैंकरों के जरिये घातक अपशिष्ट लाकर इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर अजनार नदी के पास फेंका जाता था। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से औद्योगिक अपशिष्ट फेंके जाने के कारण न केवल अजनार नदी का पानी प्रदूषित हो गया, बल्कि आस-पास के भूमिगत जल स्रोतों से भी प्रदूषित पानी निकलना शुरू हो गया था।

एएसपी ने बताया कि मानपुर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की जीवनरेखा मानी जानी वाली अजनार नदी को प्रदूषित करने के मामले के सरगना अरुण नायर समेत पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया, "हमारी जांच में पता चला है कि नायर ही औद्योगिक इकाइयों तथा टैंकर मालिकों के बीच तालमेल बनाता था और नदी के पास औद्योगिक अपशिष्ट फेंके जाने के बदले धन के लेन-देन का हिसाब रखता था।"

गेहलोद ने बताया कि मूलत: केरल से ताल्लुक रखने वाला नायर कुछ साल पहले नागदा कस्बे में बस गया था। उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अजनार नदी को प्रदूषित किए जाने के मामले में चार आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!