लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के खाते में जमा कराए जाएंगे 1-1 हजार रुपये

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2020 07:58 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह फैसला बुधवार को लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के कई मजदूर जो दूसरे राज्यों में फंसे हैं और लॉकडाउन के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है और कहा है कि मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था की जाए. 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के चलते दूसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों के खाते में राज्य सरकार 1-1 हजार रुपये डालेगी. सरकार ने कहा कि जिन राज्यों में हमारे प्रदेश के मजदूर फंसे हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हमने चर्चा कर मजदूरों को भोजन की व्यवस्था कराने को कहा है. 

कोरोना के चलते दूसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों के खाते में राज्य सरकार 1-1 हजार रुपये डालेगी. सरकार ने कहा कि जिन राज्यों में हमारे प्रदेश के मजदूर फंसे हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हमने चर्चा कर मजदूरों को भोजन की व्यवस्था कराने को कहा है. 

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों सांसदों, विधायकों से आव्हान किया है कि वे उनके क्षेत्र के फंसे हुए मजदूरों की तत्काल सूची बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय और कलेक्टर को भिजवाएं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह फैसला बुधवार को लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के कई मजदूर जो दूसरे राज्यों में फंसे हैं और लॉकडाउन के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है और कहा है कि मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था की जाए. 

चौहान ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि ऐसे मजदूरों के खातों में हम 1-1 हजार रुपए की राहत राशि भी डालेंगे. अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों की सूची भी तैयारी कराई जा रही है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्रों के ऐसे मजदूरों की सूची तैयार करें जो दूसरे राज्यों में फंसे हैं. इस सूची को जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय को भेजें. जैसे ही हमारे पर मजदूरों के कांटेक्ट नंबर और खाते नंबर आते जाएंगे, हम उनके खातों में राहत राशि जमा कराते जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जितने भी राशन कार्ड धारी हैं, उन्हें हम दो-दो माह का राशन भी निशुल्क उपलब्ध कराने जा रहे हैं. प्रतिव्यक्ति 5 किलो चावल और 1 किलो दाल उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. जिनके लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है और अगर वे कहीं फंसे हुए हैं, तो उनके लिए भी राशन की व्यवस्था की जाएगी.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया