लाइव न्यूज़ :

मप्र : ‘‘बेहद कम रोजगारों’’ को लेकर मुख्यमंत्री की तल्खी के बीच इन्फोसिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:00 IST

Open in App

इंदौर, 10 अगस्त मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर देते हुए दिग्गज आईटी कम्पनी इन्फोसिस इंदौर में 130 एकड़ पर फैले अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के लिए 22 अगस्त को भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगी। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) के महाप्रबंधक द्वारकेश सराफ ने "पीटीआई-भाषा" से कहा, "हमें बताया गया है कि इन्फोसिस अपने इंदौर स्थित सेज के लिए बड़ी संख्या में राज्य के युवाओं की भर्ती करेगी। इसलिए हम कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करें।"

सराफ ने बताया कि इन्फोसिस की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक कम्पनी को आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में संबंधित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के वर्ष 2020 या 2021 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।

सराफ के मुताबिक फिलहाल इन्फोसिस ने अपने इंदौर सेज में केवल 672 लोगों को रोजगार दे रखा है और पता चला है कि उसके पास करीब 4,000 पद खाली हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन जुलाई को इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा था कि शहर के सुपर कॉरिडोर पर प्रदेश सरकार से रियायती दरों पर बड़ी जमीनें हासिल कर अपनी इकाइयां शुरू करने वाली आईटी कम्पनियां- इन्फोसिस और टीसीएस ‘‘बेहद कम रोजगार’’ दे रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रशासन ने इन इकाइयों में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर दोनों आईटी कम्पनियों के प्रतिनिधियों से कुछ दिन पहले विस्तृत चर्चा की थी।

अधिकारियों के मुताबिक इन्फोसिस को 20 लाख रुपये प्रति एकड़ की रियायती दर पर इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर 130 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इस जमीन पर इन्फोसिस ने 24 फरवरी 2014 को अपनी सेज परियोजना की नींव रखी थी।

नींव रखे जाने के औपचारिक समारोह में इन्फोसिस के सह संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने मुख्यमंत्री चौहान की मौजूदगी में कहा था कि पहले चरण में इस सेज परिसर में 5,000 सॉफ्टवेयर पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये